प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी, यूपी में खिसकती जमीन बचाने की कोशिश

लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं।



मां-बेटी भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यूपी में खिसकती पार्टी की जमीन की मजबूती को जान फूकेंगी।

वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं थीं। काफी दिनों बाद सोनिया गांधी बुधवार को यहां पहुंच रही हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी होंगी।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो मां-बेटी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।